Kalisantarana Upanishad BHAGVAAN NAAM MAHIMA | इस मंत्र का जप करने से भगवान के 100% दर्शन होते है |

BHAGVAAN NAAM MAHIMA | इस मंत्र का जप करने से भगवान के 100% दर्शन होते है |

हरि ॐ

द्वापर युग के अंत में नारद जी भगवान ब्रह्मा जी के पास गए और बोले – भगवान् मैं भूलोक में पर्यटन करता हुआ किस प्रकार कलयुग से त्राण पा सकता हूं ?’
ब्रह्माजी बोले-‘वत्स तुमने मुझसे आज बहुत अच्छी बात पूछी है | समस्त श्रुतियो का जो गोपनीय रहस्य है, उसे सुनो – जिससे कलयुग में भवसागर को पार कर लोगे |

Kali Santara Upanishad mein bhagvaan naam ki mahima

भगवान आदि पुरुष नारायण के नाम उच्चारण मात्र से मनुष्य कलयुग के दोषों का नाश कर डालता है |
नारद जी ने फिर पूछा -‘ वह कौन सा नाम है ?’ भगवन
भगवान ब्रह्मा जी ने कहा –

“हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे”

यह 16 नाम कलयुग के पापों का नाश करने वाला है | इससे श्रेष्ठ कोई दूसरा उपाय सारे वेदों में भी नहीं देखने में आता |
इसके द्वारा षोडश कलाओं से आवृत जीव के आवरण नष्ट हो जाते हैं | तत्पश्चात जैसे मेघ के विलीन होने पर सूर्य की किरणें प्रकाशित हो उठती हैं, उसी प्रकार परब्रह्म का स्वरूप प्रकाशित हो जाता है |
फिर नारद जी ने पूछा- ‘भगवन इसके जप की क्या विधि है ?’ ब्रह्मा जी ने फिर उनसे कहा -‘इसकी कोई विधि नहीं है |
पवित्र हो या अपवित्र- इस मंत्र का निरंतर जप करने वाला सालोक्य , सामीप्य,सारूप्य और सायुज्य- चारों प्रकार की मुक्ति प्राप्त कर लेता है |
जब साधक इस 16 नामों वाले मंत्र के साढ़े तीन करोड़ जप कर लेता है ,तब वह ब्रह्महत्या के दोष को पार कर कर जाता है |
वीर हत्या के पाप से तर जाता है | सोने की चोरी के पाप से छूट जाता है| पितर, देवता और मनुष्य के उपकार के दोषों से भी छूट जाता है |
सब धर्मों के परित्याग के पाप से तत्काल ही पवित्र हो जाता है | शीघ्र ही मुक्त हो जाता है | यह उपनिषद है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top