हरे कृष्ण महामंत्र जपने से क्या होता है ?
आज हम हरे कृष्ण महामंत्र जपने से क्या होता है ? इसके बारे में जानेंगे |
भगवान हरे कृष्ण महामंत्र का वर्णन जो भगवान ब्रह्मा जी ने कलिसन्तरणोपनिषद् में नारद जी को बताया है उसके बारे में जानेंगे |
हरे कृष्ण महामंत्र
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
या
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
भगवान ब्रह्मा जी नारद जो बताते है कि-
- कलियुग में भवसागर को पार करने के लिए भगवान आदिपुरुष नारायण के नाम उच्चारण मात्र से कलियुग के सभी दोषो का नाश हो जाता है | इससे श्रेष्ठ कोई दूसरा उपाय सारे वेदो में भी नहीं देखने में आता |
- इस मंत्र के जप से भगवान के दर्शन होते है | जैसे मेघ ( बादलो ) के विलीन होने पर सूर्य की किरणे प्रकाशित हो उठति है उसी प्रकार परब्रह्म परमात्मा का स्वरूप प्रकाशित हो जाता है |
- इस मंत्र का जप करने वाला – सालोक्य,सामीप्य,सारूप्य,सायुज्य चारो प्रकार की मुक्ति प्राप्त करता है |
- इस मंत्र का जप करने वाला मनुष्य सभी प्रकार के पापो और दोषो से मुक्त हो जाता है तत्काल की पवित्र हो जाता है |
हमे भी सदा निरंतर हरे कृष्ण महामंत्र का जप करना चाहिए | भगवान ब्रह्मा जी खुद बताते है इस मंत्र के जप में कोई विधि नहीं है | पवित्र हो या अपवित्र कोई भी इस मंत्र का जप कर सकता है |
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे