भगवान का मंदिर बनवाने के फायदे ? मंदिर बनवाने से क्या होता है ? (Mandir Banvane Ke Fayde)

bhagvaan ka mandir banvane ke fayde

भगवान का मंदिर बनवाने के फायदे ? मंदिर बनवाने से क्या होता है ? (Mandir Banvane Ke Fayde)

दोस्तों हमारे शास्त्रों में अनेको जगह वर्णन आता है कि भगवान का मंदिर बनवाने से मनुष्य को क्या प्राप्त होता है | मंदिर बनवाने से क्या फायदे होते है ? भगवान के मंदिर का निर्माण करवाना या मंदिर निर्माण में सहयोग को बहुत पुण्य बताया गया है | 

आज हम अग्निपुराण में जो वर्णन बताया गया है उसके बारे में जानेंगे | अग्निपुराण में बताया गया है कि-

1 जो भी मनुष्य भगवान के मंदिर – जलाशय आदि के निर्माण की इच्छा करता है , उसका वह शुभ संकल्प ही उसके हजारो जन्मो के पापो का नाश कर देता है | 

2  जो लोग भगवान् के लिए किसी दूसरे के द्वारा बनवाये जाते हुए मंदिर के निर्माण- कार्य का अनुमोदन मात्र कर देते है , वे भी मनुष्य अपने समस्त पापो से मुक्त हो उनके वैकुण्ठ अथवा गोलोकधाम को प्राप्त होते है | 

3 भगवान के मंदिर का निर्माण करके मनुष्य पुनः इस संसार में जन्म नहीं लेता ( वह सदा सदा के लिए जीवन मरण से मुक्त हो जाता है ) और वे अपने भूतपूर्व तथा भविष्य में होने वाले दस हजार कुलो को तत्काल विष्णु लोक में जाने का अधिकारी बना देता है | 

4 भगवान के मंदिर का निर्माण करने वाले मनुष्य के पितर नरक के कलेशो से तत्काल छुटकारा पा जाते है और दिव्य वस्त्राभूषणों से अलंकृत हो बड़े हर्ष के साथ विष्णु धाम में वास करते है | 

5 यज्ञो से जिस फल की प्राप्ति नहीं होती वह भी देवालय का मंदिर निर्माण कराने मात्र से प्राप्त हो जाती है | 

6 देवालय का निर्माण करा देने पर समस्त तीर्थो में स्नान करने का फल प्राप्त हो जाता है | 

7 जो गिरे हुए मंदिर को पुनः बनवाता है और गिरे हुए की रक्षा करता है , वह मनुष्य साक्षात् भगवान विष्णु का स्वरूप प्राप्त करता है | 

भगवान का मंदिर बनवाने के अनंत फायदे है | उम्मीद करता हु आपको जानकारी पसंद आएगी | 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top